पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलामू डीसी अमीत कुमार ने जिले में हो रहे विकास कार्याें की समीक्षा बैठक डीआरडीए सभागार में अधिकारियों के साथ की। डीसी ने प्रधानमंत्री आवास योजना वित्तीय वर्ष 2016-17 के बचे हुए आवासों को एक सप्ताह के अंदर पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।

वित्तीय वर्ष 2017-18 के दूसरे किस्त प्राप्त करने वाले लाभुक हो कार्य के अनुरूप तीसरा किस्त भुगतान करने काे कहा है। डीसी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि जो पंचायत सेवक प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पंचायतों के लक्ष्य को पूरा कर लिए है। उन्हें आरटीजीएस के माध्यम से प्रोत्साहन राशि उनके खाते में भेज दिया जाए। डीसी ने मनरेगा योजना अंतर्गत सभी लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर जल संचय की योजनाओं को पूरा करने को कहा है। डीसी ने पूर्व हुए योजनाओं में प्राथमिकता के आधार पर मजदूरों की मजदूरी भुगतान कर कार्य को पूर्ण करने को कहा। बैठक में डीडीसी बिन्दु माधव सिंह, निदेशक हैदर अली, सुनील चौबे, शिव शंकर पांडेय, सोमनाथ बनर्जी सहित कई बीडीओ एवं अन्य अधिकारी शामिल थे।

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अमीत कुमार।

खबरें और भी हैं...