पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मृतक पत्रकार के लिए सीएम कल्याण कोष से मांगी सहायता

मृतक पत्रकार के लिए सीएम कल्याण कोष से मांगी सहायता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरना देते झारखंड पत्रकार संघ के लोग।

भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर

झारखंड पत्रकार संगठन के तत्वावधान में कचहरी परिसर स्थित जिला परिषद कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम आयेाजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवधेश शुक्ला ने की।

मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार रामेश्वर केशरी के संदेहास्पद मौत की त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री कल्याण कोष से आर्थिक सहायता दी जाए। पत्रकार की विधवा को सरकारी नौकरी देने तथा बच्चों की पढाई कराने की व्यवस्था जिला प्रशासन से भी की गई है। धरना कार्यक्रम में कई राजनैतिक दलों ने नैतिक समर्थन दिया। धरना कार्यक्रम में विधायक राधाकृष्ण किशोर, अविनाश वर्मा, वंदना कुमारी, मुरारी पांडेय, पत्रकार एसएस रूबी, फैयाज अहमद, गोकुल बसंत, अमरेन्द्र कुमार, कुंदन वर्मा, नीतेश तिवारी, उदय ओझा, जसप्रीत सिंह, नील कमल शुक्ला, शैलेन्द्र तिवारी, अभिषेक जौरिहार सहित कई पत्रकार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...