पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राजीव गांधी के समय में देश था उन्नति के शिखर पर

राजीव गांधी के समय में देश था उन्नति के शिखर पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पलामू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गई। कार्यक्रम में नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने की। कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के स्टेट चेयरमैन श्यामनारायण सिंह ने कहा कि आज से ठीक 27 साल पहले मद्रास में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। राजीव गांधी के कार्यकाल में भारत देश उन्नति के शिखर पर पहुंचा था। उनके कार्यकाल में सफल योजनाओं में जवाहर रोजगार योजना लागू कर देश के सभी गांवों को सड़कों से जोड़ा गया। पंचायतीराज अधिनियम लागू कर गांव के लोगों को उनके अधिकार को पंचायत में देने का काम किया। गांधी ने जिस प्रकार राष्ट्रीय एकता, अखंडता के लिए काम करते हुए अलगाववादियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए। उनके बलिदान को हिन्दुस्तान सदैव याद रखेगा। इस अवसर पर पप्पू अजहर, बसंत सिंह, शमीम अहमदराईन, विश्राम दुबे, रिजवान खां, गोपाल शर्मा, विकास कुमार, तपेश्वर प्रसाद, जितेन्द्र कमलापुरी, जिशान खान सहित अन्य लोग शामिल थे।

खबरें और भी हैं...