पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्राचार्य को छात्रहित में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

प्राचार्य को छात्रहित में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जीएलए कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई के छात्र नेता व सदस्य।

मेदिनीनगर | एनएसयूआई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी के नेतृत्व में जीएलए कॉलेज के प्राचार्य को छात्रहित के मामलों में सात सूत्री मांग पत्र सौंपा। दिए ज्ञापन में कॉलेज में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं के निदान के लिए प्राचार्य से मांग की। स्थाई प्राचार्य की नियुक्त के बाद भी जीएलए कॉलेज के बीएड विभाग में सीटों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। वहीं बीसीए, एमसीए विभाग में आधारभूत संरचना का घोर अभाव है। प्रदेश सचिव धीरज शुक्ला ने कहा कि परीक्षा के समय भी कॉलेज में बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। कॉलेज में शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारियों का अभाव है। ज्ञापन सौंपने वालों में अभिषेक तिवारी, लडू सिंह, रंजन सिंह सहित अन्य छात्र सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...