पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन विवाद में हुई मारपीट दोनों पक्ष ने कराई प्राथमिकी

जमीन विवाद में हुई मारपीट दोनों पक्ष ने कराई प्राथमिकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नावा जयपुर थाना के पास बासाबार गांव में गोतिया के साथ जमीन विवाद में आपस में मारपीट हो गई। जानकारी के अनुसार पचु राम ने थाना को लिखित आवेदन देकर बताया है कि रात 11:30 बजे मेरे गांव के ही गोतीया प्रवेन्द्र राम, मनदीप राम तथा सुनीता देवी मेरा बाउंड्रीवाल तोड़ रहे थे।

मना करने पर उन लोगों द्वारा गाली गलौज की गई। साथ ही मोबाइल तथा चांदी का चेन भी छीन लिया। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई है। वही इस कांड के दूसरे पक्ष के प्रवेन्द्र कुमार ने भी पचु राम पर आरोप लगाया है कि रात के 11:00 बजे पचु राम, प्रकाश रवि, अंजनी देवी व मानती देवी एक साथ मेरे घर पर आए और सुनीता देवी के साथ डायन भूत का आरोप लगाकर मारपीट करने लगे। मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया तथा सुनीता देवी के चेन, मंगलसूत्र व कान का टॉप्स भी छीन लिया। इन लोगों की ओर से भी थाना में कांड दर्ज करवाया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान और जांच से देखने पर यह पता चलता है कि यह जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है, क्योंकि पिछले तीन-चार दिनों से दोनों पक्षों में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। उन्होंने बताया कि इस कांड को लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...