20 से भरा जाएगा स्नातकोत्तर पार्ट टू का परीक्षा फार्म
एमबीए-एमसीए का फॉर्म 18 से भराएगा
विलंब शुल्क के साथ 7 जून तक फॉर्म भरा जाएगा
भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय द्वारा स्नातकोत्तर पार्ट टू, एमसीए व एमबीए के परीक्षा फार्म भरने की तिथि की घोषणा कर दी गई है। स्नातकोत्तर पार्ट टू का फार्म 20 मई से 5 जून तक बिना विलंब शुल्क भरा जाएगा तथा विलंब शुल्क के साथ 6 व 7 जून तक फॉर्म भरा जाएगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ गंगा प्रसाद सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा का विषय तथा अन्य शुल्क मिलाकर 1400 रुपया तथा नन प्रायोगिक विषय का परीक्षा शुल्क 1300 रुपया लिया जाएगा।
वहीं एमबीए, एमसीए प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म 18 मई से 29 मई तक बिना विलंब शुल्क के साथ तथा 30 व 31 मई को विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरा जाएगा। दोनों कोर्स के लिए परीक्षा शुल्क ₹1500रुपया लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्नातक पार्ट थ्री व स्नातकोत्तर पार्ट वन की परीक्षा के लिए सभी छात्रों का एडमिट कार्ड विश्वविद्यालय के वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इसे 17 मई से डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में बैठना वर्जित है।