बाइक के धक्के से किशोर गंभीर रूप से घायल
मेदिनीनगर | नावा बाजार का 12 वर्षीय ननकू सिंह मोटरसाइकिल के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ननकू सिंह स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया, तभी वहां के स्थानीय लोगों द्वारा उसे उठाकर सदर अस्पताल लाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।