जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश, रिम्स हुआ रेफर
मेदिनीनगर | लेस्लीगंज प्रखंड के झरकटिया गांव के 24 वर्षीय संदीप गिरी ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जानकारी के अनुसार घर में किसी बात को लेकर वह परेशान था, तभी उसने जहर खा लिया। जब उसके परिजनों को पता चला तो उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल लाया गया। परंतु उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए संदीप गिरी को रांची रेफर कर दिया गया है।