चियांकी का युवक बाइक हादसे में हुआ घायल
मेदिनीनगर | चियांकी का 30 वर्षीय अमित उरांव मोटरसाइकिल के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार अमित उरांव अपने घर के पास खड़े थे तभी तेज गति से आ रही मोटरसाइकिल ने उन्हें धक्का मार दिया। धक्का मारकर मोटरसाइकिल सवार फरार हो गया। उनके परिजनों द्वारा अमित उरांव को लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।