पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जमीन के विवाद में पड़ोसी ने हथियार से किया घायल

जमीन के विवाद में पड़ोसी ने हथियार से किया घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | खामडीह गांव के 65 वर्षीय निहोरा राम को उसके पड़ोसी ने जमीन की लड़ाई में धारदार हथियार से मारकर घायल कर दिया। निहोरा राम के परिजन ने बताया कि बुधवार की सुबह 10:00 बजे मेरी जमीन पर अब्दुल मियां व उसके घर वालों द्वारा जबरदस्ती मकान बनाया जा रहा था। इस बात का विरोध जब निहोरा राम ने किया तो उसके पड़ोसी अब्दुल मियां और उसके रिश्तेदारों द्वारा उस पर हमला कर दिया गया और धारदार हथियार से जान मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट है। गंभीर अवस्था को देखते हुए निहोरा राम के परिजनों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरें और भी हैं...