पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस को अपडेट रहने और अनुसंधान कला में परंपरागत होने की है जरूरत : डीआईजी

पुलिस को अपडेट रहने और अनुसंधान कला में परंपरागत होने की है जरूरत : डीआईजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमंडल स्तरीय पुलिस ड्यूटी मीट बुधवार को पुलिस केन्द्र स्थित सभागार में शुरू हुई। इसका उदघाटन डीआईजी विपुल शुक्ला ने किया। मौके पर डीआईजी शुक्ला ने कहा कि वर्तमान दौर में पुलिस को अपडेट रहने व अनुसंधान कला में परंपरागत होने की जरूरत है। अगर वे आज अपने अाप को अपडेट नहीं करते तब उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता। पुलिस ड्यूटी मीट पुलिस अधिकारियों को अनुसंधान के विभिन्न आयामों की जानकारी की पहचान करता है। इस प्रतियोगिता में प्रमंडल के अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ड्यूटी मीट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। डीआईजी ने अधिकारियों को कई टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं को आधुनिक तकनीक व अनुसंधान के नई नई जानकारियों से अपडेट करते रहे। पलामू एसपी इंद्रजीत महथा ने कहा कि पुलिस अधिकारियों के लिए यह एक अवसर है जहां वे अपनी प्रतिभा का परिचय दे सकते हैं। मौके पर तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...