परीक्षा हॉल में पीने का पानी और कूलर-पंखा की मांग
मेदिनीनगर | अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विनीत पांडेय ने गणेश लाल अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेज में पेयजल व जनरेटर की मांग की है। दिए ज्ञापन में कहा है कि स्नातक खंड थ्री व स्नातकोत्तर खंड वन प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर छात्रहित गर्मी को देखते हुए समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि परीक्षा में परीक्षार्थियों को कोई परेशानी ना हो इसे लेकर कॉलेज प्रबंधन पेयजल, कूलर और पंखा की व्यवस्था कक्षाओं में करें। ज्ञापन सौंपने वाले में महानगर मंत्री राजकिशोर सिंह, सह मंत्री आनंद पांडेय, अविनाश शर्मा, आशीष कुमार ओझा, प्रियरंजन तिवारी, शशिकांत कुमार, दीपक कुमार गुप्ता व रोहित कुमार सिंह शामिल थे।