पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कम फीस में इंजीनियरिंग की कराएंगे अच्छी पढ़ाई

कम फीस में इंजीनियरिंग की कराएंगे अच्छी पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेदिनीनगर | डीएवी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में सत्र 2018-19 के लिए एआईसीटीई से नामांकन की स्वीकृति मिलने के बाद प्राचार्य डॉ संतोष कुमार ने पत्रकारों को बताया कि यहां कम फीस में इंजीनियरिंग की अच्छी पढ़ाई कराई जाएगी। यहां चार ब्रांच मेकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की पढ़ाई की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य के कारण शैक्षणिक सत्र 2017-18 में मान्यता नहीं मिली थी। किंतु वर्तमान समय में डीएवी इंजीनियरिंग काॅलेज एआइसीटीई के सभी मानदंडों पर खरा उतरता है। झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी की टीम ने कॉलेज का सर्वे भी किया था, जिसमें संस्थान को सभी मानदंड पर क्लीनचिट दी गई है। उन्होंने बताया कि इस से अब तक 600 छात्र टेक्निकल डिग्री ले चुके हैं। फिलहाल डीएवी इंजीनियरिंग में 277 छात्र पढ़ रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहायक प्राध्यापक मोहन कुमार मिश्रा व सहायक प्राध्यापक आनंद प्रकाश उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...