पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को कमरे में बंद कर 4 लाख से अधिक नकदी और सोने की गिन्नी चुराई

नकाबपोश बदमाशों ने चौकीदार को कमरे में बंद कर 4 लाख से अधिक नकदी और सोने की गिन्नी चुराई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआर फेरो अलॉय के ऑफिस में हुई वारदात

भास्कर संवाददाता |मेघनगर

औद्योगिक क्षेत्र में चोरों ने एसआर फेरो अलाॅय खदान के आॅफिस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है बदमाश नकाब पहनकर आए थे। उन्होंने चौकीदार को कमरे में बंद कर वारदात की। घटना शुक्रवार रात करीब 1 बजे के आसपास की है। घटना की सूचना मिलते ही मेघनगर थाना प्रभारी जेआर बर्डे, एसआर फेरो अलाय खदान के मालिक ब्रजेंद्र शर्मा व राजू नायक ऑफिस पहुंचे। ऑफिस के मेन गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर का सारा बिखरा पड़ा मिला। थाना प्रभारी बर्डे ने एसपी महेशचंद जैन और एसडीओपी एमएस गवली को सूचना दी। एसडीओपी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उक्त चोरी की वारदात में चोरों ने 4 लाख 81 हजार नकद, 2 सोने की गिन्नी, चांदी के सिक्के सहित भगवान की मूर्ति चुरा ली।

तिजोरी काे हॉल में लाकर टॉमी से तोड़ा

चोरों ने बड़े आराम से वारदात को अंजाम दिया। तिजोरी को अंदर से बाहर हाॅल में लेकर आए। इसके बाद टामी से तोड़कर उसके अंदर के सामान पर हाथ साफ किया। चोर अपने साथ सरिए, टामी आदि लेकर आये थे। उन्होंने आॅफिस के मेन गेट का ताला तोड़ा और उसके बाद अन्य कमरों के दरवाजे तोड़े। आॅफिस केबिन में रखी मूर्ति को सोने की समझ उसे भी उठा ले गए।

खबरें और भी हैं...