- Hindi News
- National
- धर्म : 1 जून को मनेगा स्थापना दिवस, बसेर अध्यक्ष, चौहान उपाध्यक्ष मनोनीत
धर्म : 1 जून को मनेगा स्थापना दिवस, बसेर अध्यक्ष, चौहान उपाध्यक्ष मनोनीत
धर्म : 1 जून को मनेगा स्थापना दिवस, बसेर अध्यक्ष, चौहान उपाध्यक्ष मनोनीत
मेघनगर | नगर के साई चौराहे पर स्थित साईं बाबा मंदिर का 18वां प्रसादी भंडारा 1 जून को मनाया जाएगा। साईं मित्र मंडल के वरिष्ठ सदस्य धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भव्य तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। जिसकी प्रथम बैठक साईं मंदिर प्रांगण में की गई। बैठक में साईं मित्र मंडल की पूर्ण कमेटी बनाई गई जिसके अध्यक्ष वेद प्रकाश बसेर एवं उपाध्यक्ष सचिन चौहान को मनोनीत किया गया। तैयारियों में विद्युत सज्जा, श्रद्धालुओं का आतिथ्य सत्कार साईं पालकी सजाना, साईं पालकी का नगर भ्रमण, विशाल भंडारे की रूपरेखा तय की गई। जिसमें नगर के समाजसेवी सहित साईं मित्र मंडल के सदस्यों ने सहभागिता की। साईं मित्र मंडल की पूरी टीम 1 जून बाबा को विशाल आयोजन की तैयारियों में जुट गई।