आचार्यश्री र| सुंदर सूरीश्वरजी आदि ठाणा तीन का मंगल प्रवेश 20 मई को पिटोल में होगा। आचार्यश्री की अगवानी करने मेघनगर से भी सकल जैन श्री संघ सम्मिलित होगा। मेघनगर सकल श्रीसंघ अध्यक्ष सुरेशचंद्र जैन ने बताया रविवार प्रातः श्री राजेंद्रसूरी ज्ञान मंदिर, श्री गौड़ी पार्श्वनाथ जैन मंदिर व महावीर भवन पर वाहनों की व्यवस्था की गई है। जैन ने बताया पदम विभूषण से सम्मानित आचार्य श्रीमद विजय र|सुंदर सूरीश्वरजी. को मप्र सरकार द्वारा राजकीय अतिथि से सम्मानित किया है। त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा, स्थानकवासी जैन समाज अध्यक्ष प्रकाश भंडारी, तेरापंथ समाज अध्यक्ष मेहता, सकल श्री संघ सचिव चंद्रेश भंडारी, राजेंद्रसूरि ज्ञान मंदिर ट्रस्ट मंडल अध्यक्ष मेघनगर लाल चौडिया आदि ने समाजजनों से मंगल प्रवेश पर सम्मिलित होने का आह्वान किया है।