मेहगांव में कांग्रेस की बैठक आज
मेहगांव में कांग्रेस की बैठक आज
मेहगांव | मेहगांव और अमायन क्षेत्र में संगठनात्मक फेरबदल को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक 19 अप्रैल को दोपहर एक बजे मेहगांव और 3 बजे अमायन में आयोजित की जाएगी। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारा ब्लॉक स्तर पर तीन सेक्टर, मंडल और ब्लॉक कार्यकर्ताओं को चुना जाएगा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। बता दें कि कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक गुरुवार सुबह 11 बजे गोरमी में भी आयोजित की जाएगी।