बरोही पुलिस ने दो स्थानों से 14 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा
बरोही पुलिस ने दो स्थानों से 14 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा
मेहगांव | बरोही थाना क्षेत्र के तहत अम्हलेड़ा और पिड़ौरा गांव में नहर के पास पुलिस ने 14 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार शाम सात बजे अम्हलेड़ा गांव में लला उर्फ भालू, जितेन्द्र सिंह, विजय, अरविंद नरवरिया, लाखन शर्मा, प्रहलाद, देवेश और महेश कुशवाह जुआ खेल रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को 11230 रुपए व एक ताश की गड्डी के साथ पकड़ लिया। इस प्रकार पिड़ौरा में नहर किनारे फड़ लगाए विनोद जैन, सोनू उर्फ प्रेमसिंह, उपेंद्र, श्यामसिंह, पुरुषोत्तम, हुकुम सिंह और अंगद जाटव को जुआ खेलते 7340 रुपए केस साथ पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की है।