पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मेधावी छात्रों का मेहगांव में मंदिर समिति ने किया सम्मान

मेधावी छात्रों का मेहगांव में मंदिर समिति ने किया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकोड़ा | नगर के पुराना थाना हनुमान मंदिर मेहगांव में नगर के हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा में 85 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मंदिर परिसर में मेधावी छात्र सम्मान समारोह में समिति की ओर से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा में प्रदेश की सूची में नाम दर्ज कराने वाले शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहगांव के छात्र ललित शर्मा ने अपने अनुभव बताते हुए कहा कि मेरी इस सफलता के पीछे सबसे बड़ा योगदान मेरी विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थित को जाता है। जिसकी प्रेरणा मुझे अपने पिता से मिली, जिसके कारण मेरे विद्यालय के गुरुजनों का मुझे असीम स्नेह मिला। साथ ही विषयों में आने वाली कठिनाइयों का निराकरण त्वरित विषय विशेषज्ञ द्वारा किया गया, जिससे मेरी अध्ययन के प्रति सहज रुचि बढ़ती गई।

खबरें और भी हैं...