पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • मेहगांव में सफाई अभियान पर ध्यान नहीं

मेहगांव में सफाई अभियान पर ध्यान नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेहगांव में सफाई अभियान पर ध्यान नहीं

मेहगांव |
नगर परिषद मेहगांव द्वारा वार्डों में सफाई अभियान पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधिकतर वार्डों में कचरा उठाने वाली डोर-टू-डोर गाड़ियां नियमित नहीं पहुंच रही हैं। जिससे मोहल्लों की गलियों में कचरे के ढेर लगे हुए हैं। दूसरी ओर बरसात शुरू होने में थोड़ा वक्त बचा है, लेकिन नालों व नालियों की सफाई नहीं कराई गई है। जिसके कारण नाले ओवरफ्लो हो रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों ने समस्या को लेकर कई बार प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की है, मगर सुनवाई नहीं हुई। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि सरकार का स्वच्छता अभियान नगरीय क्षेत्रों में पूरी तरह से विफल होता दिखाई दे रहा है।

खबरें और भी हैं...