पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • घरेलू विवाद पर भीमपुरा में युवक के साथ मारपीट

घरेलू विवाद पर भीमपुरा में युवक के साथ मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलू विवाद पर भीमपुरा में युवक के साथ मारपीट

फूप। फूप थाना क्षेत्र के तहत भीमपुरा में घरेलू विवाद को लेकर तीन लोगों ने युवक के साथ मारपीट कर दी। राजकुमार पुत्र सरवन लाल शर्मा ने पुलिस को बताया वह अपने घर के सामने गोंडा में मवेशियों को चारा डाल रहे थे। तभी गांव के उपमा, रेखा और धांधू ने घरेलू विवाद को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को गाली देने से मना किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरी ओर मेहगांव थाना क्षेत्र के तहत सोनी में रास्ते पर गिट्टी डालने पर हुए विवाद को लेकर दस लोगों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। प्रहलाद शर्मा पुत्र रामजीलाल शर्मा ने पुलिस को बताया रविवार शाम सात बजे गांव के मनोज दीक्षित, रंजीव जादौन, रमेश उर्फ शिप्पी शर्मा, विट्टन दुबे, कनहारी राजैरिया, नरेश शर्मा, अशोक कुशवाह, नंदकिशोर, पंकज और जबरसिंह ने रास्ते में गिट्टी डालने पर विवाद शुरू कर मारपीट कर दी।

खबरें और भी हैं...