गोरमी के 36 गांवों में चला भाजपा का पंचायत चलो अभियान
गोरमी | भाजपा का पंचायत चलो अभियान गोरमी क्षेत्र में एक साथ 36 ग्राम पंचायतों में चलाया गया। जिसमें पार्टी नेताओं ने गांव-गांव पहुंचकर सरकार की उपलब्धियां लोगों को गिनाई। कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन केपीसिंह भदौरिया, मेहगांव मंडी अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नरवरिया और मंडल अध्यक्ष रमन सिंह भदौरिया ने कनावर कला में लोगों को संयुक्त रूप से बताया केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निरंतर गरीबों व किसानों के हित में योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लेकर लोग रोजगार प्राप्त कर समृद्ध बन सकते हैं। दूसरी ओर सोनी गांव में मेहगांव विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने लोगों को सरकारी की योजनाओं के बारे में सविस्तार जानकारी दी।