पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • रिलायंस जिओ की केबल जोड़ने गए प्राइवेट कर्मचारी के साथ मारपीट की

रिलायंस जिओ की केबल जोड़ने गए प्राइवेट कर्मचारी के साथ मारपीट की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिलायंस जिओ की केबल जोड़ने गए प्राइवेट कर्मचारी के साथ मारपीट की

मेहगांव |
बरोही थाना क्षेत्र के तहत नेशनल हाईवे 92 पर नायब बाबा थान के सामने रिलायंस जिओ की केबल सुधारने ग्वालियर से आए प्राइवेट कर्मचारी के साथ अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। रवींद्र पुत्र रमेशचंद्र नागर निवासी घोषपुरा हजीरा ग्वालियर ने पुलिस को बताया शनिवार सुबह नौ बजे वह बरोही में रिलायंस की केबल का मेंटेनेंस करने गए थे। जहां कुछ अज्ञात लोगों ने विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दिया। आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...