मेहगांव | बरोही थाना क्षेत्र के तहत चकरपुरा गांव में दहेज की मांग को लेकर पति व ससुराल के लोगों ने महिला को प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में की है। संगीता प|ी राजेन्द्र सिंह नरवरिया निवासी डोंगरपुरा ने पुलिस को बताया बुधवार को पति, जेठ विजयराम नरवरिया और जिठानी शीला नरवरिया ने दहेज की मांग की। दहेज नहीं देने पर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है।