पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना अनुमति के मेराल में चल जा रहा है ईट भट्ठा का कारोबार

बिना अनुमति के मेराल में चल जा रहा है ईट भट्ठा का कारोबार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेराल | मेराल प्रखंड के विभिन्न गांव में प्रशासन की मिलीभगत से काफी संख्या में अवैध ईट भट्ठा का संचालन किया जा रहा है। मेराल प्रखंड के के 20 पंचायत के 77 गांव में किसी गांव में ईंट बनाने का किसी ठेकेदार को अनुमति नहीं दी गई है। वहीं किसी को लेबर यूटिलिटी लाइसेंस एवं प्रदूषण व खनन का भी लाइसेंस किसी को प्रशासनिक तौर पर निर्गत नहीं किया गया है। जबकि प्रत्येक गांव में बंगला ईंट भट्ठा का निर्माण एवं छीट पुट चिमनी भट्ठा का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। वही प्रखंड के यूरिया नदी, दा नरो नदी, सरस्वती नदी, फुलवरिया नदी आदि से अवैध रुप से बालू का उठाव कर इन ईट भट्ठा में लगाया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...