पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दलितों और महादलितों के बीच भेदभाव पैदा किया जा रहा है

दलितों और महादलितों के बीच भेदभाव पैदा किया जा रहा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन रविवार को मेराल में डॉ. अनिल साह के नवनिर्मित ज्योति नर्सिंग होम में किया गया। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के राज्य प्रभारी छोटू राम तथा हुसैनाबाद के विधायक शिवपूजन कुशवाहा उपस्थित थे। प्रदेश प्रभारी छोटूराम ने कहा कि आज दलित समुदाय को दो वर्गों में बांट कर वोट की राजनीति की जा रही है। दलितों और महादलितों के बीच भेदभाव पैदा किया जा रहा है। जबकि सभी दलित बहुजन समाज के हैं।

हरेंद्र कुमार गौतम ने कहा स्व. काशी राम व बहन मायावती को बहुजन समाज के उत्थान के लिए क्या नहीं करना पड़ा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि समाज के दबे कुचले लोगों को बहुजन समाज पार्टी से जोड़ें। प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद के विधायक शिवपूजन सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम बहुजन समाज के लोग हैं। परंतु हमें अलग-अलग जाति के नाम से पुकारा जाता है। बाबा साहेब ने हमें एक पहचान दी है। बावजूद बहुजन समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्रों में बहुत पिछड़े हुए हैं। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब बहुजन समाज के लोग जाग चुके हैं। 2019 के लोकसभा चुनाव में बहन कुमारी मायावती जी के नेतृत्व में देश की सरकार बनेगी। मौके पर बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व भवनाथपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी ताहिर अंसारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के नीति सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाने की अपील की। जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगने की बात कही।

खबरें और भी हैं...