पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 180 रोगियों को दिया गया चिकित्सीय परामर्श

शिविर में 180 रोगियों को दिया गया चिकित्सीय परामर्श

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महर्षि वेद व्यास परिषद, गढ़वा के तत्वाधान में मेराल प्रखंड के खोलरा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन महर्षि वेद व्यास परिषद, विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुलदेव चौधरी एवं मेराल दक्षिणी के जिला पार्षद राम नरेश चौधरी ने फीता काटकर किया।

इस मौके पर डॉ. चौधरी ने कहा कि किसी भी कार्य करने के लिए स्वस्थ होना जरूरी है। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि पलामू प्रमंडल के किसी भी गांव के लोग शिविर लगाने की इच्छा जाहिर करते हैं तो निश्चित तौर पर वहां फ्री मेडिकल कैम्प लगेगा। जिला पार्षद रामनरेश चौधरी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि किसी संस्था ने आम आदमी के स्वास्थ्य के बारे में सोचने का प्रयास किया है।

शिविर में 180 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श देते हुए मुफ्त में खून जांच एवं दवा वितरण किया गया। ज्यादातर मरीज सायटिका, गठिया, चर्म रोग, बुखार, सिर दर्द, सर्दी- खांसी, पेट दर्द, दांत दर्द आदि से पीड़ित थे। मौके पर डॉ. रमेश गुप्ता, पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजेन्द्र चौधरी, संजय चौधरी, संतोष चौधरी, सेविका आरती देवी, सहिया अनिता देवी, जल सहिया शोभा देवी, चंदन चौधरी, जयशंकर चौधरी, राजेश्वर चौधरी, शिवनाथ चौधरी, कोमल चौधरी, मधु चौधरी आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम

महर्षि वेद व्यास परिषद, गढ़वा ने मेराल प्रखंड के खोलरा गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

शिविर का उद्घाटन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...