पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंक और डीआरडीए के पदाधिकारियों ने 29.86 लाख रुपए का गबन िकया

बैंक और डीआरडीए के पदाधिकारियों ने 29.86 लाख रुपए का गबन िकया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत माईक्रोलिफ्ट समूह सिंचाई योजना के तहत गढ़वा, डंडा व डंडई प्रखंड में वर्ष 2008-09, 2009-10 व 2010-11 में निर्माण कराए जाने वाले 12 योजनाओं में बगैर कार्य किए 29 लाख 86 हजार 800 रुपए निकासी करने का मामला उजागर हुआ है। दिलचस्प यह कि इस मामले में बैंक अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से पैसों की निकासी की गई है। यह खुलासा जांच कमेटी द्वारा किया गया है। इस मामले में उप विकास आयुक्त चंद्रमोहन कश्यप ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी के यहां सर्टिफिकेट केस किया है।

एसडीओ प्रदीप कुमार ने 15 जून तक राशि वापस नहीं करने पर लोक मांग वसूली अधिनियम के धाराओं के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। इस मामले के अधिकांश आरोपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। मामले में चिह्नित अधिकारियों में डीआरडीए के तत्कालीन सहायक परियोजना पदाधिकारी यमुना प्रसाद सिंह, एसबीआई कृषि विकास शाखा गढ़वा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक पुलिन बिहारी मित्रा, एसबीआई कृषि विकास शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक गोपाल राम, एसबीआई के कृषि विकास शाखा के तत्कालीन क्षेत्र पदाधिकारी सुरेंद्र उपाध्याय व राजू कुमार तथा एसबीआई के कृषि विकास शाखा के तत्कालीन क्षेत्र पदाधिकारी रविंद्र कुमार शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यमुना प्रसाद सिंह से 7,46,700 रुपए, पुलिस बिहारी मित्रा से 3,73,350 रुपए, गोपाल राम से 3,73,350 रुपए, सुरेंद्र उपाध्याय से 4,35,575 रुपए, राजू कुमार से 3,11,125 रुपए तथा रविंद्र कुमार से 7,46,700 रुपए का बकाएदार घोषित किया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अन्य 7 बकाएदारों के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया है। इनमें मझिआंव प्रखंड के दवनकारा निवासी संतोष कुमार रवि, धुरकी प्रखंड के शारदा निवासी ललन बैठा, गढ़वा प्रखंड के उड़सूगी निवासी कमल प्रसाद उरांव, छतरपुर निवासी फैयाज अहमद, मेराल प्रखंड के बिकताम निवासी चतुर्गुन राम, रेजो निवासी सुरेंद्र राम तथा मे. साई मोबाइल ऐसेसरीज एवं मरम्मति के प्रोपराइटर धीरज कुमार शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...