मेराल : सबिता देवी बनी ग्राम विकास समिति की अध्यक्ष
मेराल प्रखंड के रेजो गांव के कर्माटांड में ग्राम विकास समिति का गठन करने के लिए ग्राम सभा की गई। बैठक की अध्यक्षता लक्ष्मण ठाकुर ने की। सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए सविता देवी पति छोटेलाल प्रसाद, सचिव पद के लिए मानदेव चौधरी पिता टेनी चौधरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए शीला देवी पति नंद किशोर राम का चयन किया।
पंचायत सेवक संजीव कुमार ठाकुर ने गांव के विकास के लिए कमेटी गठित करने हेतु ग्राम विकास समिति के नियमावली को उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात समिति के सदस्यों के चयन करने हेतु निर्देश दिया। जिसमें सर्वसम्मति से केश्वर राम, प्रमोद राम, मान देव चौधरी, रामाशंकर चौबे, नागेश्वर यादव, नागेश्वर साहू, सविता देवी, शीला देवी, शंकर बैठा, सावित्री देवी, बबीता देवी सहित 11 सदस्य कमेटी का चयन किया। इस अवसर पर उप मुखिया रविंद्र मिश्रा, वार्ड सदस्य अर्जुन यादव, शोभा देवी, मीरा देवी, रीमा देवी, ग्रामीण राम नारायण चौबे, छोटेलाल प्रसाद, सुरेंद्र चौधरी, महेंद्र चौधरी, रामलखन बैठा, मुनर साह, रामाधार चौबे, अरुण चौबे, हृदयानंद प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद ,मोतीराम, विक्रमा राम, मुनि यादव, सुरेश यादव, विनोद यादव, गणेश बैठा, गोवर्धन यादव, गौरी चौधरी, उमेश चौधरी, राम लाल साहू, अनिल कुमार ठाकुर, सुनील कुमार ठाकुर, ह्रदया ठाकुर उपस्थित थे।