पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विद्यालय बंद रखने की शिकायत बीईईओ से की

विद्यालय बंद रखने की शिकायत बीईईओ से की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेराल प्रखंड के कोलोदोहर गांव स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय लगातार दो सप्ताह से बंद रखने को लेकर प्रबंधन समिति अध्यक्ष एवं ग्रामीणों के द्वारा लिखित आवेदन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी मेराल को दिया गया है। जिसमें विगत दो सप्ताह से विद्यालय बंद रखने, 20 दिन मध्याह्न भोजन बंद रखने का आरोप लगाया गया है। आवेदन में लिखा गया है कि विद्यालय में शिक्षक के नहीं आने के कारण बच्चे लगातार इस स्कूल में आते हैं और घूम कर चले जा रहे हैं। जिससे कि शैक्षणिक पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रहा है। बच्चों की शिक्षा नहीं मिल पा रही है और ना ही मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है। जिसमें उचित कार्रवाई करने को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष विनोद यादव, प्रबंध समिति सदस्य रामप्रवेश रवि, उमेश चंद्रवंशी, सीतापती देवी, राजपति देवी, जितन देवी एवं ग्रामीण कृष्णा कुमार राम, लाल जी भुइयां, कृष्णा राम, सुभाष राम, राम जी भुईंया, बिहारी भुईंया सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने लिखित आवेदन देकर शिक्षकों द्वारा विद्यालय बंद रखने का आरोप लगाया है।

इस संबंध में पूछने पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जयशंकर राम ने बताया कि इस संबंध में उपायुक्त महोदय के द्वारा उक्त शिक्षक पर स्पष्टीकरण करने एवं प्रबंधन समिति अध्यक्ष के द्वारा 20 दिनों से विद्यालय बंद एवं मध्याह्न भोजन बंद रखने को लेकर गुमराह करने के लिए कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।

खबरें और भी हैं...