पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अवैध संचालित चिमनी व ईंट भट्ठा पर रोक लगाने की मांग

अवैध संचालित चिमनी व ईंट भट्ठा पर रोक लगाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हासनदाग पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी ने कहा कि इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री से मिल कर करेंगे

मेराल | मेराल प्रखंड के विभिन्न गांव में 100 से अधिक की संख्या में बंगला एवं चिमनी ईट भट्ठा बिना अनुज्ञप्ति के चलाए जा रहे हैं। यह सभी ईट भट्ठा प्रखंड के गेरुआ, हासनदाग, करकोमा, तीसरटेटुका, कुंभी, बनखेता, गोन्दा, ओखरगडा़, परसही, पंचफेडी, पतरीया, आदि गांव में नदी के किनारे एवं सरकारी जमीन में अवैध उत्खनन कर बनाए जा रहे हैं। यह गोरखधंधा भट्ठा कारोबारी द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। हासनदाग पंचायत के मुखिया दुखन चौधरी ने इस तरह के धंधे को रोकने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार आवेदन दिया है। लेकिन केवल कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है। मुखिया दुखन चौधरी ने जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय में सात मई को आवेदन दिया है। लेकिन खनन विभाग के द्वारा अवैध उत्खनन कर ईट भट्ठा बना रहे एवं बालू का उठाव कर रहे लोगों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि 15 दिन बीत जाने के बाद भी अवैध उत्खनन करने वाले कारोबारियों पर विभाग के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से वे हताश हैं। वह इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर करेंगे।

खबरें और भी हैं...