पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरेखरगाड़ा के ग्रामीणों ने डीसी से की ममता महिला समूह का लाइसेंस रद्द करने की मांग

आरेखरगाड़ा के ग्रामीणों ने डीसी से की ममता महिला समूह का लाइसेंस रद्द करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेराल प्रखंड के आरेखरगाड़ा के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अवैध तरीके से संचालित जन वितरण प्रणाली के दुकानदार ममता महिला समूह का लाइसेंस जांचोपरांत रद्द करने तथा नजदीक के डीलर लल्लू प्रसाद केसरी के पास से राशन व केरोसिन उपलब्ध कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने आवेदन में उल्लेख किया है कि जिला आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी की मिलीभगत से ममता महिला समूह संचालित किया जा रहा है। जबकि इस मामले में कई मर्तबा उपायुक्त को आवेदन देकर समूह का लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई थी। बाध्य होकर हमलोग पलामू के सांसद वी डी राम के पास पहुंचे। सांसद ने भी समूह का लाइसेंस रद्द कराने का आश्वासन दिया था। मगर समूह पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आवेदन देने वालों में सुमेर पासवान, आशुतोष पांडेय, केदार, विनोद, कृष्णा भुईंया, गोपाल राम, मनोज पांडेय, प्रगास राम, संजीव कुमार, देवीशरण, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, भगन पासवान, गुलाबी देवी, सावित्री देवी, प्रतिमा देवी, विमला देवी, सुनीता देवी, राजमतिया देवी, बंधु भुईंया, रामाधार राम शामिल है।

उपायुक्त से मिलने पहुंचे ओखरगाड़ा के ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...