पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 8 निकायों में होगी 497 सफाई कर्मचारियों की भर्ती

8 निकायों में होगी 497 सफाई कर्मचारियों की भर्ती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई। वर्तमान में कुचामन नगरपालिका के कुल 35 वार्डों में 1 लाख की जनसंख्या पर कुल 102 सफाईकर्मी नियुक्त हैं। अब 28 सफाई कर्मियों की नियुक्ति इस भर्ती में और होगी। जानकारी अनुसार नगरपालिका में लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर मांग की जा रही थी। इसको लेकर हाल ही में मुख्यमंत्री ने राज्य के 184 नगरीय निकायों में 21 हजार 136 सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने की घोषणा की थी। इसके तहत कुचामन नगरपालिका में 28 सफाई कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर आवेदन आमंत्रित किए हैं। नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी राकेश शर्मा ने बताया कि 15 मई तक फार्म जमा करवाने की अंतिम तिथि है।

शहर की आबादी एक लाख 14 वार्डों में ठेके पर सफाई

कुचामन के 35 वार्डों को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। बाहरी 14 वार्डों में सफाई का काम ठेके पर करवाया जा रहा है। कुचामन पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी का कहना है कि नगरपालिका की आबादी को देखते हुए नई भर्ती में सफाई कर्मचारियों के पद काफी कम हैं। इस बारे में जल्द ही स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी मंत्री से मिलकर पद बढ़ाने की मांग करेंगे।

लाडनूं में सर्वाधिक 139 व कुचामन में लगेंगे 28 कर्मचारी

कुचामन नगरपालिका समेत 8 नगर पालिकाओं में कुल 497 सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे ज्यादा लाडनूं पालिका में 139, परबतसर में 56, मकराना में 39, नावां में 12, नागौर में 50, मेड़तासिटी में 50, कुचेरा में 8, मूंडवा में 7 व डीडवाना में 34 कर्मचारी नियुक्त होंगे। सभी जगहों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके अलावा डेगाना में नवगठित पालिका होने के कारण स्टाफिंग पैटर्न में सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत नहीं है।

खबरें और भी हैं...