पाइप लाइन ठीक होने से मिली राहत
मेड़ता रोड| मेड़ता रोड में गत दिनों बीएसएनएल केबल बिछाते समय जेसीबी से क्षतिग्रस्त हुई पेयजल पाइप लाइन को जलदाय विभाग द्वारा ठीक करवाने से पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। जिससे सुभाषनगर सहित अन्य क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिली। हालांकि गत दो-तीन दिन तक पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पानी व्यर्थ बहा था। लेकिन अब पाइप लाइन को ठीक करवा दिया गया है।