पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया, अब 22 अप्रैल को शहरवासी निकालेंगे शोभायात्रा

मेड़ता में भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया, अब 22 अप्रैल को शहरवासी निकालेंगे शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोटन. परशुराम जयंती पर आयोजन समारोह में मौजूद श्रद्धालु।

गोटन और दधवाड़ा सहित जिले में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम की जयंती

भास्कर संवाददाता| मेड़ता सिटी

परशुराम सेना व राजस्थान ब्राह्मण सेना के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शहर के फतेह कुंज भवन में अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाया गया। परशुराम सेना मेड़ता अध्यक्ष जीतेंद्र उपाध्याय ने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष जगदीश नारायण शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्राह्मण एकता व शिक्षा के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। देवेंद्र श्रीमाली व गोपाल हटीला ने युवाओं से सरकारी भर्तियों में लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया। इस मौके पर पंडित पंकज व्यास, सुधीर ओझा, संतोष कुमार शर्मा, ओमप्रकाश खंडेलवाल, नारायण प्रसाद गौड़, शंकरलाल गौड़, गोविंद सारस्वत, वासुदेव पारीक, संजीव पुरोहित, जगदीश सारस्वत, कैलाश दाधीच, दीपक दाधीच, राजेश पारीक, नवल शर्मा, कुलदीप गौड़, धीरज व्यास, आदित्येन्द्र दवे, राजेंद्र सारस्वत, हिमांशु उपाध्याय, मनीष सारस्वत, किशनगोपाल पारीक आदि मौजूद थे। इस दौरान परशुराम सेना व राजस्थान ब्राह्मण महासभा मेड़ता के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विभिन्न आयोजन होंगे। जिसमें 21 अप्रैल को शाम चारभुजा नाथ एवं मीरा मंदिर में सुंदरकांड पाठ, 22 अप्रैल सुबह सवा 8 बजे चारभुजा नाथ मंदिर से पुष्टिकर पंचायत भवन तक शोभायात्रा निकाली जाएगी एवं सवा 11 बजे पुष्टिकर भवन में संगोष्ठी व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा।

नावां सिटी| यहां परशुराम जयंती के अवसर पर खाण्डल विप्र समाज की ओर से परशुराम भवन में समाज के बंधुओं की ओर से सुबह सवा नौ बजे संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बजरंगलाल सुन्दरिया की ओर से गणेश वंदना प्रस्तुत करने के बाद चारभुजा नाथ मंदिर कमेटी की ओर से सुंदरकांड पाठ का पठन किया गया।

दधवाड़ा. ब्राह्मण समाज के लोग परशुराम भगवान की जयंती मनाते हुए।

दधवाड़ा में परशुराम जयंती मनाई गई

गोटन| कस्बे में परशुराम जयंती बुधवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर बुधवार को सुबह रेल्वे स्टेशन स्थित शिव हनुमान मन्दिर से महंत गरीबबन्धु दास महाराज ने शोभायात्रा को झण्डी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में भगवान परशुराम सहित विभिन्न देवी देवताओं की झांकियां सजाई गई। शोभा यात्रा शिव हनुमान मन्दिर से सदर बाजार, हरसौलाव तिराहा, टालनपुर रोड, गोटन गांव होते हुए जोधपुर रोड स्थित सार्वजनिक धर्मशाला पहुंची। गोटन व्यापार मण्डल अध्यक्ष देवीसिंह सिसोदिया व दिलीप सोनी ने शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रामप्रकाश जोशी ने कहा कि समाज के विकास के लिए संगठित रहना जरूरी है। इस मौके पर पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिखवाल जवरीलाल दायमा, समाज सेवी गोपाल शर्मा, रामकिशोर सिखवाल, कानाराम पारीक, देवीलाल सिखवाल आदि मौजूद थे।

दधवाड़ा| कस्बे सहित आस-पास के गांव गागुड़ा, ओलादन, नोखा चांदावतां, रूण, असावरी, रोल चांदावतां, रिया श्यामदास, मांगलियावास, शिव, लांबा जाटान, छापरी खुर्द, कूंपड़ास, धवा, चिताणी आदि गांवों में बुधवार को ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इसी प्रकार ग्राम रूण में ब्राह्मणो के खांडल भवन में परशुराम जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गई। खांडल समाज के अध्यक्ष श्रीनिवास जोशी व सायरचंद पीपलवा ने परशुराम भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा अर्चना की। इस दौरान खांडल समाज अध्यक्ष जोशी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परशुराम भगवान की जीवनी के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर छोटमल पीपलवा, मुरलीधर, बाबूलाल, मदनलाल, रामनिवास बड़ा, मूलचंद, गोपाल खांडल, नरसिंह रिणवां, संपत लाल, श्यामसुंदर पीपलवा, गोपाल खांडल, प्रीतम आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...