नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज
मेड़ता रोड| रात के समय घर से नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपहरण करने किए जाने को लेकर अज्ञात के खिलाफ परिजनों ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार रेण निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसके बड़े भाई की दोहिती रेण में ही ननिहाल में ही पढ़ती है। इस वर्ष सैकंडरी कक्षा की परीक्षा दी थी। 17 अप्रैल को सुबह उसकी भाभी जब नींद से उठी तो देखा कि दोहिती घर पर नहीं थी। आस पास में पूछताछ की तो भी कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच गोटन थानाधिकारी भारत रावत कर रहे हैं।