मेड़ता पुजारी महासभा ने किया ग्रामीण क्षेत्र के गांवों का दौरा
कस्बे सहित आसपास के अनेक गांवों से रविवार को मेड़ता पुजारी महासभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दौरा किया। मेड़ता तहसील अध्यक्ष बस्तीराम स्वामी के नेतृत्व में दधवाड़ा, दधवाड़ी, छापरी, शिव, नोखा चांदावतां, मेड़तारोड, गोटन आदि गांवों में जनसंपर्क कर 7 मई को जयपुर में डोली भूमि के राजस्व अधिकारों की प्राप्ति के लिए होने वाली रैली के पीले चावल बांट कर रैली में पहुंचने का निमंत्रण दिया। इस मौके पर रामनिवास स्वामी, श्रीकांत स्वामी, राधेश्याम गोदारा, हेमंत वैष्णव जोधपुर, रामचंद्र मेड़ता रोड, मदनदास, रामदास छापरी, रघुनाथदास गोटन आदि मौजूद थे।