एनडब्ल्यूआरईयू शाखा मेड़ता रोड के अध्यक्ष बने सिंह
मेड़ता रोड| नॉर्थ वेस्टर्न एंप्लॉयज यूनियन शाखा मेड़ता रोड के चुनाव जोनल सहायक महामंत्री बजरंगसिंह, एआईआरएफ के जोनल सचिव व मंडल सचिव मनोज परिहार, मंडल उपाध्यक्ष मदनलाल बैरवा, सहायक मंडल मंत्री बन्नेसिंह, जोधपुर शाखा अध्यक्ष परमानंद गुर्जर, विक्रमसिंह की देखरेख में संपन्न हुए। जिसमें शाखा परिषद की द्वितीय बैठक आयोजित करते हुए चुनाव संपन्न करवाए गए। चुनाव में मेड़ता रोड शाखा अध्यक्ष अवतारसिंह संधु, उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण टाक मुख्य माल पर्यवेक्षक, मिश्रीलाल, अमरचंद, शाखा सचिव श्यामसुंदर, सहायक शाखा सचिव महेश, अमरसिंह सांखला, रामाकिशन, , कोषाध्यक्ष पद पर राजेश गुर्जर को निर्वाचित किया गया। 7वें वेतन आयोग में रही विसंगतियों पर भी चर्चा की। इस मौके पर शाखा सचिव श्यामसुंदर वैष्णव, संदीप गुर्जर, ताराचंद, राकेश वर्मा, श्रवण कुमार स्टेशन अधीक्षक सुरपुरा, हनुमानसिंह गुर्जर, प्रवीणसिंह, धीरेंद्र वैष्णव सहित अन्य मौजूद थे।