पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता रोड में कलेक्टर व एसपी का अभिनंदन ग्रामीण बोले अस्पताल को करवाएं क्रमोन्नत

मेड़ता रोड में कलेक्टर व एसपी का अभिनंदन ग्रामीण बोले- अस्पताल को करवाएं क्रमोन्नत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मेड़ता रोड

कलेक्टर कुमारपाल गौतम और एसपी का रविवार को मेड़ता रोड थाने में ग्रामीणों ने अभिनंदन किया। इस मौके पर स्थानीय समस्याओं की जानकारी देकर उनका निस्तारण करवाने की भी मांग की गई। विपिन व्यास ने कलेक्टर गौतम को माला और साफा पहनाया। अंशुमान व्यास ने एसपी को माला और साफा पहनाया। समाजसेवी रघुनंदन व्यास ने बताया कि कलेक्टर को ज्ञापन देकर मेड़ता रोड पीएचसी को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि मेड़ता रोड में सीएचसी की सुविधा होने से आसपास के गांवों के लोगों को भी फायदा मिलेगा। ग्राम पंचायत काफी बड़ी है। इसलिए यहां नगर पालिका स्वीकृत होने पर लोगों को सुविधाएं मिल सकेगी। इसके साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करवाने, गर्मी को देखते हुए पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था सुचारू करवाने और बिजली सप्लाई सुचारू करवाने की भी मांग की गई। कलेक्टर गौतम ने आश्वासन दिया कि पीएचसी को क्रमोन्नत करवाने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बिजली, पानी की सुचारू आपूर्ति और सड़क मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर समाजसेवी रामनिवास लटियाल, जितेंद्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि कैलाश लटियाल, मामराज, शिवलाल शर्मा, मनीष शर्मा, रामेश्वर लाल, मालाराम जाजड़ा, श्रवण गुर्जर, नाथू गोदारा और शंकर कापड़ी आदि मौजूद थे।

मेड़ता रोड थाने में कलेक्टर व एसपी का ग्रामीणों ने किया अभिनंदन।

खबरें और भी हैं...