- Hindi News
- National
- अक्षय तृतीया पर कुंडल सरोवर की करेंगे परिक्रमा महाआरती और दीपदान की तैयारियां जोरों पर
अक्षय तृतीया पर कुंडल सरोवर की करेंगे परिक्रमा महाआरती और दीपदान की तैयारियां जोरों पर
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)
शहर में कुंडल सरोवर को पवित्र बनाएं जाने की मुहिम के तहत 18 अप्रैल को नगर स्थापना दिवस व अक्षय तृतीया के अवसर पर कुंडल धाम की परिक्रमा, दीपदान एवं महा आरती की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को लेकर एसडीएम हीरालाल मीणा ने रविवार को निर्धारित किए गए रूट का मौका मुआयना किया।
गौरतलब है कि 18 अप्रैल को शाम पांच बजे सर्व समाज के लोग मीरा स्मारक के पास एकत्रित होकर गाजे-बाजे के साथ कुंडल के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां पुष्कर से आए विद्वान पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कुंडल की परिक्रमा शुरू होगी। शाम 6 बजे आरती उतारी जाएगी। इस मौके पर गोवर्धन मठ पुरी के जगदगुरु निश्चलानंद महाराज के सान्निध्य में मेड़ता एवं आसपास के आश्रमों के संत भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान विभिन्न समाजों की महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे इस दीपदान कार्यक्रम में शामिल होंगे। महाआरती के दौरान आतिशबाजी की जाएगी। आयोजन को लेकर पालिका प्रतिपक्ष नेता छोटूलाल गहलोत, वीरेंद्र वर्मा, नंदकुमार अग्रवाल, पुष्करणा समाज अध्यक्ष मुकेश जोशी, पुखराज टाक, श्यामसुन्दर बिड़ला, पार्षद पुष्पा दैया, कैलाश सिंह गहलोत, विमलेश व्यास, राजीव पुरोहित, घनश्याम, शंकरलाल गहलोत, रामकुंवार जांगिड़, ताराचंद, दिनेश पंवार, शिवराज चौहान, कैलाश बिंदल, संपतराज बिड़ला, धनपतमल सिंघवी, रामेश्वर घांची, पारसमल दैया, जीतेन्द्र उपाध्याय, अभिमन्यु शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।
कुंडल सरोवर से गंदे पानी की निकासी के बाद मैदान की तरह नजर आता सरोवर।