मोटरसाइकिल स्लिप होने से दो घायल
परबतसर | मेड़ता मार्ग पर शेरानियों की ढाणी के समीप मंगलवार को एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर स्लिप हो जाने से दो लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार मंगलवार को कंवलाद निवासी लक्ष्मणसिंह एवं विजेंद्र सिंह परबतसर से कंवलाद जा रहे थे कि शेरानियों की ढाणी के समीप जानवर आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। जिससे दोनों युवक घायल हो गए।