पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता सिटी में शिवलिंग का दूल्हे के रूप में किया शृंगार

मेड़ता सिटी में शिवलिंग का दूल्हे के रूप में किया शृंगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी (आंचलिक)

मेड़ता शहर के ऐतिहासिक चारभुजा एवं मीरा बाई मंदिर में स्थित शिवालय में अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर शिव प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार किया गया। शिव भक्त श्रंगारकर्ता हुकमाराम प्रजापति ने बताया कि अक्षय तृतीया पर्व एवं परशुराम जयंती पर भगवान शिव प्रतिमा को दूल्हे के रूप में सजाया गया। इस अवसर मौके पर शिवालय में विशेष पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुजारी राजेन्द्र शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, नंदकुमार अग्रवाल, महेश बजाज, सुरेन्द्र बिड़ला, कन्हैयालाल बिड़ला, ललित बोराणा, घनश्याम शर्मा, सुनील सोनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...