3 रेलकर्मियों को मिला डीआरएम अवाॅर्ड
मेड़ता रोड | मेड़ता रोड के 3 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक जोधपुर द्वारा डीआरएम अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। मेड़ता रोड पहुंचने पर स्वागत किया गया। मेड़ता रोड में कैरिज विभाग के विजयराज कच्छावा, यातायात निरीक्षक अमरसिंह मीणा, डीएमयू शैड के ओमप्रकाश कुमावत को डीआरएम अवाॅर्ड से मंगलवार को जोधपुर में सम्मानित किया गया।