शिविर में दी गरीबी उन्मूलन संबंधी जानकारी
मेड़ता रोड | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें गरीबी उन्मूलन योजना 2015 के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधिक पैनल अधिवक्ता दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार ने भी विभिन्न प्रकार की गरीबों के लिए योजनाएं लागू की है। जिसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। राष्ट्रीय व जिला स्तर पर भी विधिक सहायता देने के लिए व्यवस्था की गई है। अधिवक्ता शर्मा ने सामाजिक व आर्थिक रूप से गरीब वर्ग को दिए गए लाभों, मौलिक अधिकारों आदि के बारे में जानकारी दी। सरकार गरीबों के लिए आवास में भी विशेष छूट दे रही है। बिजली कनेक्शन के लिए दीनदयाल उपाध्याय सहित अन्य योजनाएं चालू की है। इसलिए सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। शिविर में उपसरपंच मनीष शर्मा, शिवलाल शर्मा, श्याम जाजड़ा, मलाराम, सुखेदव आदि उपस्थित थे।