ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत
मेड़ता रोड | मेड़ता रोड-बीकानेर रेलमार्ग मध्य नोखा में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। शव की पहचान के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। शुक्रवार को बीकानेर से बांद्रा को जाने वाली रणकपुर एक्सप्रेस मेड़ता रोड की ओर आ रही थी कि नोखा रेलवे स्टेशन पर एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। शव की पहचान नहीं होने पर शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।