रेल बस का संचालन शुरू, मिली राहत
मेड़ता रोड | मेड़ता रोड-मेड़ता सिटी के बीच शुक्रवार को रेल बस का संचालन शुरू करने से यात्रियों को राहत मिली है। रेल बस गुरुवार सुबह 5 बजे रवाना होकर मेड़ता सिटी गई थी। मेड़ता सिटी से वापस आते समय बैरिंग आदि टूट गए। लोको पायलेट द्वारा स्टेशन मास्टर सहित अन्य को सूचना देने के बाद कैरेज अधिकारियों ने रेल बस का निरीक्षण किया और जोधपुर अधिकारियों को रेल बस संचालित नहीं होने की स्थिति की जानकारी दी गई। इस पर सुबह 7:40 बजे से मेड़ता रोड से रेल बस का संचालन रद्द कर दिया गया। दिनभर रेल बस का संचालन रद्द रहा। रेल बस को रेलकर्मियों को सही व करने के बाद शुक्रवार को रेल बस का संचालन शुरू किया गया। इससे यात्रियों को राहत मिली है।