श्रीगंगानगर-अजमेर के बीच वन ट्रिप ट्रेन 18 से
भास्कर संवाददाता | मेड़ता रोड
रेलवे प्रशासन द्वारा श्रीगंगानगर-अजमेर के बीच वन ट्रिप ट्रेन का संचालन 18 अप्रैल को किया जाएगा। यह नागौर, मेड़ता रोड होकर संचालित होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि ट्रेन संख्या 04751 श्रीगंगानगर से 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे रवाना होकर रात 1:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
यह ट्रेन श्रीगंगानगर से बुधवार सुबह 8 बजे रवाना होकर सादुलशहर 8:30, हनुमानगढ़ 9:30, पीलीबंगा 10:23, सूरतगढ़ 10:50, महाजन 11:58, लूणकरणसर दोपहर 12:41, बीकानेर 2:15, नोखा 3:42, नागौर शाम 4:24, मेड़ता रोड शाम 5:15, जोधपुर 7:15, लूणी रात 8:03, पाली मारवाड़ 8:38, मारवाड़ जंक्शन 9:35, अजमेर रात 1.30 बजे पहुंचेगी।