पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कुंडल सरोवर पर 18 को दीपदान के साथ होगी महाआरती, कलेक्टर होंगे शामिल

कुंडल सरोवर पर 18 को दीपदान के साथ होगी महाआरती, कलेक्टर होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| मेड़ता सिटी (आंचलिक)

शहर के कुंडल सरोवर को पवित्र बनाए जाने की मुहिम के तहत अब 18 अप्रैल को कुंडल सरोवर पर दीपदान के साथ महाआरती होगी। महाआरती में कलेक्टर कुमारपाल गौतम व एसपी परिस देशमुख सहित अनेक संत-महात्मा भाग लेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए शुक्रवार शाम यहां मीरा स्मारक में एसडीएम हीरालाल मीणा की अध्यक्षता में सर्वसमाज की बैठक हुई। बैठक में तय किया कि सर्वसमाज के सभी महिला-पुरुष 18 अप्रैल को शाम 5 बजे चारभुजा चौक में एकत्रित होंगे। इसके बाद यहां से गाजे-बाजे के साथ दीपदान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा विभिन्न मोहल्लों से होती हुई शाम 6 बजे तक कुंडल सरोवर पहुंचेगी। जहां पुष्कर के पंडित वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न कराएंगे। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी की जाएगी। दीपदान यात्रा में महिलाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। साथ ही प्रत्येक समाज से 500 दीपों का दीपदान एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। बैठक में 18 अप्रैल के आयोजन को लेकर कुंडल सरोवर पर पेयजल व्यवस्था, मंच व ध्वनि विस्तार यंत्र, प्रसाद आदि व्यवस्थाओं का जिम्मा कार्यकर्ताओं को सौंपा गया। बैठक में निर्णय लिया कि इस दिन मेड़ता सिटी का स्थापना दिवस है। इसलिए प्रत्येक नागरिक अपने घरों पर दीप मालाओं की कतार सजा कर शहर का स्थापना दिवस भी मनाएं। बैठक में पालिका के प्रतिपक्ष नेता छोटूलाल गहलोत, मनोनीत पार्षद वीरेंद्र वर्मा, समाजसेवी नंदकुमार अग्रवाल, हारून रिजवी श्यामसुंदर बिड़ला, पुखराज टाक, पार्षद पुष्पा दैया, कैलाश गहलोत, सीएलजी संयोजक राजीव पुरोहित, अधिवक्ता विमलेश व्यास, ताराचंद कच्छावा, शंकरलाल गहलोत, रामकुंवार जांगिड़, ताराचंद मारोठिया, दिनेश पंवार, शिवराज चौहान, कैलाश बिंदल, संपतराज बिड़ला, धनपतमल सिंघवी, रामेश्वर घांची, पारसमल दैया, पुखराज मेघवाल, घनश्याम, जितेंद्र उपाध्याय, अभिमन्यु शर्मा सहित अनेक शहरवासी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...