पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएंगे अंबेडकर जयंती

मेड़ता में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाएंगे अंबेडकर जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी आंचलिक

डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह समिति मेड़ता शहर की ओर से शनिवार को शाम साढ़े पांच बजे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में प्रांत निरीक्षक गंगा विष्णु की अध्यक्षता में मनाई जाएगी। समिति के जितेन्द्र गहलोत ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लांबा जाटान पावणी नाडी के संत उमाशंकर महाराज करेंगे।

गंठिया| गंठिया में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई जाएगी। भीम सैनिक सुखाराम कड़ेला ने बताया कि गांव में मेघवालों के बास में स्थित बाबा रामदेव मन्दिर प्रांगण में शनिवार को सुबह डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इस दौरान समारोह में कस्बे सहित आस पास के ढाढासनी, शेखासनी, पूंदलू, गगराना, बायड़, मोकलपुर, बासनी सेजा, सोडास आदि गांवों से लोग मेड़ता रोड में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में भाग लेंगे।

मेड़ता रोड। मेड़ता रोड में राज्य स्तरीय डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती 15 अप्रैल को प्रांतीय रैगर समाज परिसर में मनाई जाएगी। राज्य स्तरीय जयंती समारोह में प्रकाश राव अम्बेडकर, गुजरात के बड़गांव विधायक जिग्नेश मेवाणी, मेड़ता विधायक सुखाराम नेतड़िया सहित प्रदेश स्तर संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

डीडवाना| मेघवाल समाज विकास संस्थान की बैठक अध्यक्ष प्रभूराम कड़ेला की अध्यक्षता में संस्थान भवन में हुई। शनिवार को बाबा साहेब की जयंती मनाने को लेकर चर्चा हुई। बैठक में राज्य सरकार द्वारा भूमि आवंटन पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सानिवि मंत्री यूनुस खान का आभार व्यक्त किया गया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में रविवार शाम 5 बजे अग्रसेन भवन में अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...