गैस सिलेंडर में रिसाव, रसोई घर में लगी आग
नागौर | शहर के मेड़तावाड़ी में रविवार को गैस टंकी में रिसाव होने से एक भवन के रसोईघर में आग लग गई। एक भवन में गैस टंकी में रिसाव के बाद अचानक आग लग गई। भीषण आग से कमरा और उसके अंदर रखा सामान जल गया। घटना में एक पंखा भी जल गया। दीवारों पर लगी टाइल्स टूटकर गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही आस पास के लोगों ने आग बुझाने में मदद की। लोगों ने बताया कि एक कमरे में दो गैस की टंकियां थी। जिसमें एक टंकी में आग लग गई। वहीं लोगों ने बताया कि दूसरी टंकी में आग लगी जिसने कमरे को काफी नुकसान पहुंचाया।